सिद्धार्थ, मई 23 -- डुमरियागंज। एक मां अपने बच्चों को जन्म देकर पालन पोषण में व्यस्त रहती है लेकिन रेहरा गांव की एक मां ने अपने मासूम बच्चों की परवाह किए बगैर प्रेमी के अंधे प्यार में पड़कर पति को घर में ही बांधकर जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया। पिता जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है मां फरार है। बच्चों के आंखों से आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। रेहरा गांव की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को चारपाई पर रस्सी से बांध कर जलाने के बाद फरार हो गई। प्रियांशु गौतम (7) व लैबिया (5) रोते हुए सख्त दिल मां को ढ़ूंढ रहे हैं। पड़ोसियों ने बच्चों को बहला फुसलाकर टाफी आदि देकर ढांढस बंधा रहे है। बच्चों को यह भी पता नहीं कि उसका पिता अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मां फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...