शामली, मई 7 -- शामली/कैराना। कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद महिला ने अंदर से कमरा बंद कर कर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों मासूम बेटियों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। महिला को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस अफसरों ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में फलों का कारोबार करता है। गुरुवार सुबह वह पानीपत चला गया, जबकि उसका 10 साल का बेटा आदी स्कूल गया था। घर में पत्नी अनीता, छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत मौजूद थीं। दोपहर में पड़ोसियों ने जसविंदर के घर से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। लोग घर पहुंचे तो कमरे की अंद...