अररिया, अप्रैल 22 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में मो. सबुल की गला रेतकर हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व छोटे-छोटे बच्चे व अन्य का रोते-रोते बुराह ाल है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल परिजनों को तोड़ कर रख दिया है, बल्कि ग्रामीणों में काफी गम और गुस्सा का माहौल बना हुआ है। मृतक सबुल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी तंजीला बेसुध पड़ी है। रोते-बिलखते हुए तंजीला ने कहा कि सबुल बहुत होनहार और कमाऊ था अब मेरा और इन छोटे बच्चों का परवरिश कैसे होगा? मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है, जिनके सिर से अचानक पिता का साया उठ जाने से भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- जोकीहाट में 32 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, सनसनी सबुल क...