अल्मोड़ा, जून 19 -- रानीखेत। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ एक जून से लापता है। पुलिस के मुताबिक दुगौडा रतनल रानीखेत निवासी मदन कुमार ने तहरीर दी है। कहना है कि एक जून को उसकी पत्नी मंजु देवी दो बच्चों छह साल की हिमानी और दो माह के इशांत को लेकर बग्वालीपोखर राशन लेने गई थी। उसी दिन करीब 11 बजे बग्वालीपोखर एटीएम के पास से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से पत्नी का फोन बंद चल रहा है। बच्चों सहित पत्नी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने तमाम जगह पूछताछ की। अपने ससुराल ग्राम घराड चौखुटिया में भी संपर्क किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...