बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। फतेहपुर कस्बे स्थित दुर्गा मंदिर के अखिलेश चंद्र शास्त्री कहते हैं कि होलिका दहन दो मार्च को सोमवार को रात्रि 8:30 बजे का मुहूर्त है। तीन मार्च दिन मंगलवार की शाम 3:20 बजे से 6:47 बजे तक ग्रहण पड़ेगा। मंदिरों के कपाट सुबह 6:20 बजे बंद हो जाएंगे जो शाम 7:00 बजे खुलेंगे। इसलिए होली में रंग व गुलाल 4 मार्च को खेला जाएगा और होली मिलन होगा। सत्यनारायण व्रत कथा दो मार्च को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...