गौरीगंज, जून 3 -- अमेठी। बुधवार को संग्रामपुर थाना अंतर्गत मंडौली गांव निवासी रामफेर अपने पुत्र दीपक के साथ बाइक से अमेठी आ रहे थे। खेरौना के पास एक वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। जिससे पिता-पुत्र दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अमेठी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में गंगौली गांव निवासी प्रमिला बाइक से घर जा रही थी। अमेठी कस्बे में अचानक कुत्ता आ जाने से वह गिरकर घायल हो गई। उनका इलाज सीएचसी में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...