फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। लंबे समय से जर्जर मार्गों से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को अब राहत मिल सकेगी। कारण है लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद काम की टेंडर प्रक्रिया शुरू होना। जिसके बाद काम को जल्द कराकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी। सीडी-2 द्वारा भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जहानाबाद विधानसभा स्थित 1.650 किमी के आवरखेड़ा से जाफरगंज संपर्क मार्ग का नव निर्माण कराए जाने को 103.33 लाख रुपये से मंजूरी मिली है। जिसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले आवरखेड़ा, गहरुखेड़ा, अंगनाखेड़ा, भीखमपुर आदि गांव के करीब 15 हजार ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। इसी प्रकार 520 मीटर के देवमई वाया कंधरपुर देवमई सुजावलपुर केशरीपुर मार्ग से लच्छीखेड़ा मार्ग के नवनिर्माण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.