बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- सुबेहा। जमीन की रंजिश व मूक बधिर बच्चे की पिटाई के विरोध पर मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने 20 माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमें कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किये गए हैं। सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमीन हुसैनाबाद निवासी बदला पत्नी रामदीन सोनकर ने कोर्ट में बताया कि 25 मई 2024 की सुबह गांव के ही संतराम पुत्र भगवानदीन, संतोष कुमारी पत्नी संतराम, रोहित कुमार पुत्र रामहेत व गुडिया पत्नी रामहेत दीवार में मिट्टी लगाने की रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर खड़ी होने के दौरान आरोपियों ने गालियां दीं। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। वह घर के अंदर भागी तो आरोपियों ने घर में घुस कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर गांव के लोगों ने ...