पलामू, जुलाई 12 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना की पुलिस ने कांड संख्या 40/2023 के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के मुरूमदाग गांव निवासी 32 वर्षीय कमलेश कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी, विश्रामपुर थाना में 7 जुलाई 2023 में दर्ज रंगदारी एवं धमकी से संबंधित मामले में वांछित है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अभिलेख के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध रंका थाना कांड संख्या 84/2023 में लूट तथा रंका थाना कांड संख्या 101/2025 में रंगदारी, धमकी, लूट एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...