देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुराने मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार रोहिणी निवासी भोला राउत व लक्ष्मण राउत के साथ पतारडीह गांव निवासी परदेशी शर्मा अलग-अलग कांडों में न्यायालय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...