दो मामलों की सुनवाई पूरी, छह की अगली तिथि निर्धारित
सीवान, जून 13 -- सीवान। डीएम सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार विवेक रंजन मैत्रेय ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत 8 मामलों की सुनवाई शुक्रवार को की। इस दौरान दो वादों की सुनवाई पूरी करते हुए निष्पादित किया गया। वहीं, अन्य छह वादों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। बहरहाल, दरौंदा प्रखंड के रुकुन्दीपुर के रंजीत कुमार व अंचल नौतन के गजेन्द्र नाथ मिश्रा से जुड़े मामले की सुनवाई पूर्ण करते हुए निष्पादित किया गया। वहीं, बसंतपुर के मोलनापुर के राजू मांझी से जुड़े दो, रघुनाथपुर के राजपुर के पुनील कुमार दुबे, पचरुखी के गम्हरिया के सुमेर पासवान, बड़हरिया के चौकी हसन के शंकर कुमार साह जबकि दरौंदा के भीखाबांध के मितेन्द्र महतो की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। यह भी पढ़ें- आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि को ले मशरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.