दो महीने से नही मिला नगर पंचायत कर्मियों का वेतन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- नगर पंचायत मानिकपुर में ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच चल रही तनातनी को लेकर नगर के कर्मियों का दो महीने से वेतन नहीं निकल पा रहा है। कर्मियों के वेतन के अलावा तमाम लोगों के भुगतान भी अटके हैं। 22 अप्रैल को ईओ का स्थानांतरण हो गया तो ईओ 15 मई को न्यायालय से स्थगन आदेश लेकर पुन: नगर पंचायत में काम कर रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत के संविदा, आउट सोर्सिंग और विभागीय कर्मियों को मिलाकर 140 कर्मचारियों का वेतन दो महीने से नहीं मिला। अप्रैल और मई महीने का वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सामने परिवार चलाने की दिक्कत खड़ी हो गई है। इसके अलावा भी कई लोगों को भुगतान अटका हुआ है। आरोप है कि ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि में सामंजस्य नहीं बनने से नगर का विकास कार्य भी बाधित हो रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.