लखीमपुरखीरी, जून 8 -- लखीमपुर। महंगाई से जूझ रहे आम परिवारों को एक बार फिर झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि घर की रसोई का पूरा हिसाब-किताब एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अब जिले में एक सिलेंडर के दाम 970 रुपए होम डिलीवरी पर पहुंच रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा सीधे तौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की जेब पर असर डाल रहा है। जानकारों के मुताबिक बीते दो महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर करीब 89 रुपये महंगा हो चुका है। जनवरी से अब तक हुई विभिन्न मूल्य वृद्धियों ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। रसोई गैस हर घर की अनिवार्य आवश्यकता है, इसलिए इसके दाम बढ़ने पर परिवारों के पास खर्च कम करने के सीमित ...