मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दो महीने में यूरिया यानी डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) की कीमत में 47 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बीते मार्च की शुरुआत में एक कंपनी के डीईएफ के 20 लीटर वाले जार की कीमत 1320 रुपये थी। वर्तमान में इसकी कीमत बढ़कर 1935 रुपये हो गई है। अप्रैल में इसकी कीमत 1750 रुपये थी। यह भी पढ़ें- दो महीने में 47 फीसदी तक महंगा हुआ डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइडकीमतों में वृद्धि इसी तरह 700 रुपये में मिलने वाले 10 किलो के जार की कीमत 1095 हो गई है। यानी दाम में प्रति किलो 109.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक माह पहले 10 किलो का जार 920 रुपये में बिक रहा था। इसके अलावा बाजार में खुला/लूज डीईएफ 82 से 90 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। हालांकि, कुछ कंपनियों के 10 किलो के जार का रेट अब भी 900 से...