कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर।। विशुनपुरा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी में अघोषित हो रही बिजली कटौती से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। क्षेत्र के ढोरही कृषि फार्म परिसर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का कार्य तेजी से चल रहा है और अगले दो माह के भीतर इसे पूरा कर शुरू कराने की तैयारी है। मौजूदा समय में उपकेंद्र का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। इस उपकेंद्र के शुरू होने के बाद क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।वर्तमान में इन गांवों की बिजली आपूर्ति नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा फीडर से की जाती है। लंबे समय से कोटवा फीडर पर अधिक भार होने के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जै...