दो महीने बाद भी लापता किसान का नहीं लगा सुराग
बदायूं, जून 28 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव महरोली निवासी किसान धनपाल 27 अप्रैल को अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार, खेत पर धनपाल की चारपाई के पास टॉर्च, कंबल और लाठी रखी मिली, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद परिवार ने थाना मूसाझाग में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।घटना को करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसान का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- दो महीने बाद भी लापता किसान का नहीं लगा सुराग परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से भी काफी खोजबीन की, लेकिन धनपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.