प्रयागराज, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा के दो महीने बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आयोग के सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपकर 17 जनवरी को आयोजित एलटी सामाजिक विज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 14 जून को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है और अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गणित और हिंदी विषय की मुख्य परीक्षा के आवेदन भी अभी शुरू नहीं हुए हैं। प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव का कहना है कि यदि 30 मार्च तक सामाजिक विज्ञान प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होता आयोग पर अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में पंकज पांडेय, सुनील कुमार, न...