सराईकेला, फरवरी 1 -- दो महीने पूर्व घर से भटक कर सरायकेला आई वृद्ध महिला पहुंची घर दो महीने पूर्व घर से भटक कर सरायकेला आई वृद्ध महिला पहुंची घर -सोशल मीडिया पर वीडियो देख परिजनों को मिली जानकारी सरायकेला,संवाददाता। करीब दो महीने पूर्व घर से भटक कर सरायकेला पहुंची वृद्ध महिला रविवार को सकुशल घर पहुंच गई। महिला खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड अंतर्गत अम्बापकना गांव की निवासी है। उसे लेने के लिए उसका बड़ा बेटा नीम नारायण और दामाद सकलदेव सिंह परिवार के साथ रविवार को सरायकेला पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए। बीते गुरुवार को वृद्ध महिला भटकती हुई सरायकेला के पांड्रा पंचायत के पारलपोषी गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र केराई को इसकी सूचना दी। पूर्व मुखिया ने वृद्ध महिला को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया जहां उसक...