नरकटियागंज बेतिया, फरवरी 1 -- बिहार में एक युवक के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले बदमाशों ने युवक के पेट में चाकू घोंप उनका पेट फाड़ दिया था। लेकिन इस हमले में उनकी जान बच गई थी। अब सिर में गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया के नरकटियागंज के वार्ड-7 निवासी अंडा व्यवसायी विजय साह (37) को शुक्रवार की रात अपराधियों ने नंदपुर ढाला के रेलवे ट्रैक के समीप सिर में गोली मार दी। शनिवार सुबह उसका शव मिला। घटना से आक्रोशित लोगों ने नरकटियागंज-बलथर पथ को नंदपुर ढाला के समीप जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष ज्वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.