नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नेपाल में आई बाढ़ की तबाही से अभी तक पहाड़ी देश उबरने की कोशिश कर रहा है। अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में एक ही बात है कि अगर इस बाढ़ की जानकारी कुछ घंटे पहले ही मिल जाती, तो जान गंवाने वाले तमाम लोगों को बचाया जा सकता था। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति 2 महीने पहले नेपाल पर आने वाली विपत्ति की भविष्यवाणी करता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया साइट यूट्यूब पर 'येशुआ गॉस्पेल मिनिस्ट्रीज' नामक चैनल पर 12 जून 2026 को एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में पादरी पेरेज एनडी नेपाल में आने वाली समय की घटनाओं के बारे में बताता हुआ नजर आता है। वह कहता है वहां बाढ़, आग और आतंक के साथ-साथ राजनीतिक उथल-पुथल की घटना हो स...