इटावा औरैया, जुलाई 8 -- इटावा। एक कंट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले वेल्टर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था और इटावा से वेतन लेकर घर लौट रहा था। हादसे के पीछे ट्रक में अधिक भीड़ होने या धक्का मुक्की होने की संभावना जताई जा रही है। खंड गांव पंडोल मधुबनी बिहार के रहने वाले 36 साल के धीरज सिंह एक कंट्रक्शन कंपनी में 10 साल से काम कर रहे थे। कंपनी का काम इन दिनों इटावा में हाईवे निर्माण का हो रहा है। धीरज सिंह एक महीने से घर नहीं गए थे। मंगलवार को दो महीने का वेतन लेकर वह घर जाने को किसी ट्रेन में सवार हुए थे। लेकिन इकदिल के पास ट्रैक पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिलने आधार कार्ट व टिकट से पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर बुलाया। पत्नी पूजा ने बताया कि छह जुलाई की सुबह धीरज ने बताया था कि कंपनी से दो...