रुडकी, फरवरी 26 -- झबरेड़ा। एक महिला ने दो अन्य महिला समेत चार लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को पड़ोस की दो महिलाएं और दो युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसके भाई और पीड़िता के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.