नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने केरल हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति के लिए दो महिला अधिवक्ताओं के नाम की मंगलवार को सिफारिश की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने एक बैठक में प्रीता अरविंदन कृष्णम्मा और लिज मैथ्यू एंथ्रेपर के नाम पर मुहर लगाई। कोलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, जिनमें राजेश्वरी नारायण हेगड़े, केदामबाड़ी गणेश शांति और महादेवप्पा ब्रुंगेश शामिल हैं। एक अन्य फैसले में कोलेजियम ने चार अतिरिक्त जज को तेलंगाना हाईकोर्ट में स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी, जिनमें न्यायमूर्ति यारा रेणुका, न्यायमूर्ति नंदीकोंडा नरसिंह राव, न्यायमूर्ति ई. तिरुमला देवी और न्यायमूर्ति बी.आर. मधुसूदन राव शामिल ...