लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के लिए शुक्रवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब जिले में कार्यरत दो महिला पदाधिकारियों ने देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिले में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत स्मृति आनंद ने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 368वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रुचि सिंह ने 171वीं रैंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है। दोनों की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताया गया है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दोनों सफल महिला पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.