मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर महिला चेन स्नेचर को धर दबोचा। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र और नगदी बरामद हुआ। 29 जून को भदोही के खैदोपुर निवासी सोनम मिश्रा ने अज्ञात के विरूद्ध मंगलसूत्र चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दीवान घाट के पास से अभियुक्ता मऊ के चिरैयाकोट के ताजपुर निवासी आशा और वाराणसी के सारनाथ के आशापुर निवासी रीना को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...