फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने एक महिला समेत चार लोगों से अलग-अलग मामलों में छह लाख 14 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध एनआईटी और साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित लोगों से शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने श्रमिक विहार निवासी एक युवक को सस्ता ऋण दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 26,050 रुपये की ठगी कर ली थी। 18 अप्रैल को आरोपी ठग ने पीड़ित के मोबाइल पर लिंक भेजा था। जब उन्हाेंने लिंक पर क्लिक कर उनके बताए अनुसार एक रुपये की राशि भेजी तो उनकी मां के बैंक खाते से 26050 रुपये निकल गए। वहीं फेसबुक पर ड्राईफ्रूट का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने 31 मार्च और एक अप्रैल को सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवा...