लखनऊ, नवम्बर 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं के खाते से 4.22 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़िता की तहरीर पर विभूतिखंड और पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विराजखंड निवासी अनुपमा त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर को उनका मोबाइल हैक हो गया। जालसाजों ने रात नौ से 11 बजे के बीच एसबीआई बैंक के खाते से 1.82 लाख रुपये उड़ा दिए। बैंक से पता चला कि रुपये विक्रम कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। उधर, रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी सेक्टर पांच में सुषमा के खाते से जालसाजों ने 2.40 लाख रुपये उड़ा दिए। सुषमा ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...