दो महिलाओं के कुंडल लेकर शातिर फुर्र
बुलंदशहर, जून 12 -- क्षेत्र के गांव नार मोहम्मदपुर निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह गांव निवासी आशा और मिथलेश जहरंगीरपुर कस्बा में खड़ी हुई थीं। जहां खड़ी कार से उन्होंने जानकारी ली और पूछा कि कहा जा रहे हैं। जिस पर कार सवार ने नार जाने की बात उन्हें बताई। जिस पर तीनों महिला कार में बैठ गईं। रास्ते में कार सवारों ने उनसे कहा कि पुलिस चेकिंग कर रही है। तुम अपने कुंडल उतार दो। जिस पर पूनम और आशा ने कुंडल उतार दिए। साथ ही रुपये भी उन्हें दे दिए। कार सवार ने कुंडल और रुपये एक लिफाफे में रख लिए। गांव के रास्ते पर बंबे के निकट पहुंचने पर कार सवारों ने वापस जाने की बात कहते हुए तीनों महिलाओं को कार से उतार दिया और लिफाफा भी उन्हें दे दिया। जिस पर उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा, तो वह खाली था, लेकिन जब तक कार सवार फरार हो गए। शिकायत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.