जहानाबाद, दिसम्बर 19 -- चोरी की एक बाइक व एक अपहृता हुई बरामद शराब की दो भट्ठियां तोड़ी, पांच क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट, शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में विभिन्न थाने के पुलिसकर्मियों ने गुरुवार की देर रात तक अलग-अलग जगहों से 11 आरोपितों की गिरफ्तारी की जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए लोग उसमें शामिल हैं। इस दौरान दो भट्ठी तोड़ी गई और तकरीबन पांच क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जप्त की गई। शुक्रवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से उक्त जानकारियां दी गई। बताया गया है कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने डब्बू विगहा गांव में छापेमारी कर वहां के निवासी मिश्री दास को गिरफ्तार किया। काको थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.