लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- लखीमपुर। मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त को यह कार्यक्रम मनोहर लाल गीता देवी महाविद्यालय कोररैयापुरवा रवही और केन ग्रोवर पीजी कॉलेज गोला में आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने बताया कि रवही के कार्यक्रम में हर्षदीप सिंह राज्य स्तर फुटबॉल खिलाड़ी और गोला में होने वाले कार्यक्रम में गौरव अवस्थी कबड्डी खिलाड़ी विशिष्ट रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस व राष्ट्र निर्माण की अवधारणा से जोड़ना व युवाओं के विचारों, आकांक्षाओं और सुझावों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 'विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन' कार्यक्रम कल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन...