हापुड़, जून 12 -- हापुड़। जिलाधिकाराी कविता मीना और शासन के निर्देश पर खाद्य औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद में दो प्रमुख मसाला कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद्य औषधि विभाग की टीम की कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने दिल्ली रोड स्थित चमरी क्षेत्र में जिंदल मसाला कंपनी की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां टीम ने सख्ती से निरीक्षण किया और मौके पर कुल 7नमूने भरे गए। यह भी पढ़ें- मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, मसाला कारोबारियों के यहां छापे इनमें खड़ी धनिया, पीसी धनिया, पैक धनिया, पैकेजिंग मटेरियल, खड़ी मिर्च, पीसी मिर्च तथा पैक्ड मिर्च शामिल हैं। ...