बगहा, फरवरी 26 -- भितहा। थाना क्षेत्र के मच्छहा गांव के ग्रामीणों ने दो अदद मवेशियों के साथ तीन तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। बताया जा रहा है कि पशु तस्कर यूपी के तरफ से दो पशुओं को देर रात पीपी तटबंध के तरफ ले जा रहे थे। वही ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी। इधर थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के आलोक में मौके पर पहुच कर मच्छहां से दो मवेशी बछड़ा के साथ तस्कर गुलाम रसूल पिपराहिया, रियाज अहमद ग्राम शेखपटी दोनों थाना भितहा कादीर पिता समसुल होदा ग्राम डेनमरवा थाना रामनगर को गिरफ्तार कर बगहा कोर्ट भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...