लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- लखीमपुर। खीरी जिले के दो मरीजों में स्वाइन फ्लू (एच 1-एन 1) की पुष्टि हुई है। ये दोनों संक्रमित पलिया और बिजुआ के निवासी हैं। उनका लखनऊ में ही उपचार चल रहा है। पर संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर और इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आने लगे हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में एच1-एन1 के दो मामले सामने आए हैं।हालांकि यह भी पढ़ें- एच 1 एन 1 (इन्फ्लुएंजा-ए) और सीजनल इन्फ्लुएंजा के संक्रमण को लेकर सावधान रहें स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी और सम...