धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी जहरीली गैस के रिसाव की स्थिति को देखते हुए धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की विशेषज्ञ टीम व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। गैस रिसाव को ध्यान में रखते हुए डीसी ने दो कार्यपालक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) तथा 40 सुरक्षा बलों की तैनाती प्रभावित क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया, जिससे निगरानी एवं नियंत्रक व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जा सके। बैठक का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन, गैस रिसाव के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगे की रणनीति तय करना था। डीसी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम प्रभावित इलाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.