गाज़ियाबाद, मई 13 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव खिदौड़ा में ईंट-भट्ठे पर मामूली बात को लेकर मजदूरों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव खिदौड़ा निवासी मौसम, शेर मोहम्मद ईंट लेकर जा रहे थे। इसी बीच वहां पर चांद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने चांद, जलीस, कुर्बान और वसीम निवासी गांव नेकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...