मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीटी गांव में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और दो लाख रुपये के जेवर सहित नगदी पार कर दिया। जबकि नदिहार बाजार स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 33 मुर्गा चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्र के भीटी गांव निवासी भगवान दास ने बताया कि रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। तभी रात में छत के रास्ते घुसे चोर घर के अंदर कमरे के दरवाजा की कुंडी काट कर 40 हजार रुपये नगद सहित डेढ़ लाख रुपये का जेवर पार कर दिए। यह भी पढ़ें- ईंट व्यवसायी के घर से गहने-नगदी पार सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली तो दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस जांच में जुट गई है। ...