बिजनौर, दिसम्बर 15 -- नहटौर। अज्ञात चोरों ने दो अलग अलग मकान में स्थित अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण एवं हजारों की नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। वहीं एक स्थान पर जाग होने के बाद गृह स्वामी पर हमला कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिये बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने मौका मुआयना कर नहटौर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। रविवार की रात्रि को ग्राम बसावनपुर निवासी डेरी संचालक के घर से 7 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसी गांव निवासी बदमाशो ने राजकिशोर 35 वर्ष के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि गृह स्वामी राजकिशोर ने चोरी कर रहे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने हमला कर दिया। जिसमें राजकिशोर घायल हो गया। इसके अलावा ग्राम लठमार मिलक निवासी नरेंद्र...