बलिया, फरवरी 3 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में ग्रीनफिल्ड-वे में बाधा दो मकानों को सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद मकानों को गिरा दिया गया। छपरा (बिहार) के रिविलगंज से गाजीपुर के जंगीपुर तक करीब 117 किमी लम्बा ग्रीनफिल्ड-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। एक तिहाई काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। बताया जाता है कि इलाके के नवका टोला की दो मकान निर्माण कार्य में रोड़ा अटका रही थी। अधिकारियों के कई बार निर्देश देने के बाद भी मकान मालिक उसे तोड़ नहीं रहे थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह, सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी के साथ बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे और परशुराम ...