गोरखपुर, फरवरी 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा कस्बे में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकदी उड़ा ली। पीड़ितों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पहली घटना में नारंग पट्टी निवासी बृजनंदन त्रिपाठी, जो वार्ड नौ घनश्याम नगरी में रहते हैं, पिता की मृत्यु के कारण गांव गए थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसे और करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे हैं। दूसरी घटना वार्ड पांच सहबाजगंज की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.