मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। जीवन राम इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मैराथन बैठक रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से हुई। जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 02 मई को दस सूत्री मांगों को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनी तथा जनपदीय समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा भी तैयार की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसकी सदस्य संख्या होती है। ऐसे में शैक्षिक सत्र की शुरुआत में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्य संख्या बढ़ाना आवश्यक है। जिला मंत्री डा.भूपेन्द्र वीर सिंह ने 02 मई 2026 को आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथियों से रहने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने संगठन का वार्षिक आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं डीएवी इ...