गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। सिकंदराबाद-काजीपेट रूट लालागुडा पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से गोरखपुर से दो मई को चलने वाली ट्रेन संख्या 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मौला अलि-मलकाजगिरी-सिकन्दराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं गोरखपुर से 04 मई को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मौला अलि-मलकाजगिरी-सिकन्दराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। यह भी पढ़ें- परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें यह भी पढ़ें- यूपी में फंस सकती है टाटानगर की ट्रेनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...