देवघर, मई 18 -- अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त और लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से दो वॉटर चिलर मशीनों का उद्घाटन विधायक उदय शंकर सिंह ने किया। इनमें से एक मशीन मधुपुर अनुमंडल के बाभनगामा चौक स्थित शीतला मंदिर परिसर में और दूसरी मशीन सारठ चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित की गई।

समाज के लिए उपयोगी पहल इस पहल से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजनों को भीषण गर्मी के दौरान शुद्ध व ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे आम लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होता है। इस कार्य के लिए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ मधुपुर की सराहना की।

समाज सेवा का महत्व लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्...