वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए दो मंडलों की टीम शनिवार को काशी पहुंची। मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल की टीम ने मंडलीय, जिला अस्पताल सहित 15 सीएचसी-पीएचसी पर व्यवस्था देखी। इस दौरान यहां ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तीन दिनों तक टीम लगातार अलग-अलग अस्पताल में जाएगी और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। ये रिपोर्ट अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एंडी शर्मा को देगी। इसके बाद भी जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...