बरेली, मई 15 -- दुनका, संवाददाता। बुधवार रात आंधी से दो मंजिल मकान की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिर गई। जिससे पड़ोसी के मकान के लिंटर में दरारें पड़ गईं। इस दौरान घर में सो रहे परिजन उठकर बाहर भागे।बुधवार की रात में आई आंधी में गांव ढकिया डाम में देवेंद्र के दो मंजिला मकान की पुरानी दीवार पड़ोसी ज्ञान प्रकाश के मकान पर गिर गई। जिससे ज्ञान प्रकाश के मकान के लिंटर में दरारें पड़ गईं। लिंटर की कुछ मलबा नीचे गिरा। मलबा गिरने पर कमरे में सो रहे ज्ञान प्रकाश की मां शकुंतला देवी, पत्नी किरन देवी, पुत्री निकिता एवं पुत्र शौर्य चारपाइ से उठकर बाहर भागे।फोटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...