वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दो मंजिला घर की छत से गुरुवार की रात 17 वर्षीय किशोरी ने छलांग लगा दी। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मां ने आरोप लगाया कि प्रेमी की डांट-फटकार के बाद बेटी ने खुदकुशी की। किशोरी की मां की तहरीर पर भोजूबीर निवासी रौनिक सोनकर उर्फ प्रियांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षण ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार परिवार बीएलडब्ल्यू के पास रहता है। पिछले दो साल से उसकी पुत्री और रौनिक सोनकर के बीच प्रेम संबंध था। मां ने बताया कि 10 मार्च को रौनिक रात 2 बजे घर आया और बेटी से बोला कि मां ने बुलाया है। दूसरे दिन घर छोड़ देंगे। दूसरे दिन जब बेटी घर नहीं पहुंची तो फोन पर बात की। बेटी ने शाम तक आने की ब...