बाराबंकी, मार्च 9 -- फतेहपुर। ब्लाक फतेहपुर के नन्दनाकलां में तीन करोड़ 53 लाख की लागत से बारात घर बनेगा। 14वें वित्त आयोग की परफार्मेंस ग्रांट से बनने वाले बारात घर का भूमि पूजन व हवन कर विधायक साकेन्द्र वर्मा इसकी नींव मंत्रोच्चार के बीच रखी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सीधे आम आदमी तक पहुंचे। सरकार बिना जाति, धर्म का भेदभाव कर सभी क्षेत्रों में विकास करा रही है। विधायक ने बताया कि 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बनने वालाबारात घर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.