लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी के अधिकारी ने पांच लोगों पर प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि साजिश के तहत आरोपी ने एग्रीमेंट को दरकिनार कर दूसरे पक्ष को बैनामा कर 19.26 लाख हड़प लिए। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के आदेश पर मोहनलालगंज पुलिस ने दो भाइयों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विवेकखंड-एक स्थित स्वास्तिक मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा हैं। उन्होंने जमीन क्रय-विक्रय करने की जिम्मेदारी कंपनी के अधिकारी विवेक सिंह को दी थी। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 14 अगस्त 2025 को नन्हा की ग्राम सिठौली कला मोहनलालगंज से जमीन का सौदा 55 लाख रुपये में तय किया था। पीड़ित ने एग्रीमेंट कर बयाना के तौर पर 19.26 लाख रुपये का भुगतान किया था। एग्रीमेंट में यह लिखा था कि नन्हा अनुसूचित...