लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। महिगवां के गुलालपुर अकड़ा गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। मामले में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए थे।गुलालपुर अकड़ा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि वह और घायल चंद्रपाल सगे भाई है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर के सामने पड़ी सहन की जमीन को लेकर भाई के बेटे सोनू, मोनू और संतोष से विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर सोनू व मोनू ने फावड़े और कुल्हाड़ी से परिवार के मखाना, प्रमोद, बहू क्रान्ति और बेटे नीरज पर हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रपाल और एक अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराया और सभी को अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम मौर्या ने बताया इनमें पांच लोगों को अधिक चोटें लगी हैं। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी...