समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र के मालदह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोहा चौक के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान रामजपो महतो (65) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब सात बजे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद छोटे भाई ने अपने समर्थकों के साथ बड़े भाई सहित चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायलों को हसनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। वहीं रामजपो महतो की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी बेगूसराय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.