एटा, मार्च 15 -- अलीगंज, बाइकसवार तीन लोगों को डंफर ने रौंद दिया। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार शाम को तीनों के शव गांव में पहुंचे। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। एक मृतक अकेला परिवार में कमाने वाला था उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। तीन लोगों की मौत की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और बिलख रहे घरवालों को ढांढस बंधाया। थाना नयागांव के गांव कुडा निवासी पुष्पेंद्र (20) पुत्र कमलेश, नीशू (15) पुत्र कैलाश, अर्पित (20) पुत्र मानसिंह शनिवार को नबावगंज गए थे। बताया जा रहा है कि अर्पित अपनी ननिहाल जा रहे थे। अर्पित, नीशू आपस में चचेरे-ततेरे भाई हैं। मिठाई लेने के लिए कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर बाइक खड़ी की थी। इतने में डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.